मानसिक दुर्बलता का अर्थ एवं स्वरूप
(Meaning and Nature of Mental Deficiency)
मानसिक दुर्बलता या मन्दन(mental retardation or deficiency) या जिसे मानसिक न्यूनता(mental deficiency) भी कहा जाता हैं, मैं मनोवैज्ञानिकों की अभिरूचि करीब 1935 के बाद जगी। उसके पहले इनलोगों द्वारा मानसिक दुर्बलता(mental deficiency) के अध्ययन पर न के बराबर ही ध्यान दिया गया था।
दी अमेरिकन एशोसियन ऑन मेन्टल रिटार्डेशन (The American Association on Mental Retardation, 1992) के अनुसार, '' मानसिक दुर्बलता का संबंध वर्तमान क्रिया वाही में पर्याप्त परिसीमाओं से होता है। इसमें सार्थक रूप से अधोऔसत बौध्दिक क्रिया होती है तथा निम्नांकित उपयुक्त समायोजी कौशल क्षेत्रों में से दो या दो से अधिक से संबंधित परिसीमाऍं साथ-साथ होती हैं- संचार, आत्म-देखरेख, घरेलू जिंदगी, सामाजिक कौशल, सामुदायिक अनुप्रयोग, आत्म-दिशा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कार्यात्मक शिक्षा, अवकाश एवं कार्य। मानसिक दुर्बलता 18 साल की आयु के पहले ही अभिलक्षित होती हैं।''
इस परिभाषा से बहुत अधिक प्रभावित होकर DSM-IV(1994) में भी मानसिक दुर्बलता की परिभाषा लगभग इस प्रकार दी गयी है। DSM-IV के इस परिभाषा को डेभिसन एवं नील 2 (Davison & Neale, 1996) के शब्दों में हम इस प्रकार व्यक्त कर सकते हैं।
'' DSM-IV में मानसिक दुर्बलता को समायोजी व्यवहार में कमी के साथ सार्थक रूप से अधोऔसत बौध्दिक कार्यवाही के रूप में परिभाषित किया जाता हैं तथा यह 18 वर्ष की आयु से पहले अभिलक्षित हो जाता हैं।''
इन परिभाषाओं का विश्लेषण करने पर मानसिक दुर्बलता के बारे में हम निम्नांकित निष्कर्ष पर पहुँचते हैं-
(i) मानसिक दुर्बलता में व्यक्ति का बौध्दिक कार्यवाही (intellectual functioning) सार्थक
रूप से अधोऔसत (sub average) होता है। DSM-IV के कसौटी के अनुसार ऐसे व्यक्ति
की बुध्दिलब्धि 70 से नीचे होता हैं।
(ii) व्यक्ति अपने उम्र के अनुसार वर्तमान समायोजी व्यवहार को नहीं कर पाता है तथा कम-से-
कम इन क्षेत्रों में से दो में व्यक्ति की प्रभावशीलता काफी चिंताजनक होती है-संचार, आत्म
देख-रेख(self-care), घरेलू जीवन, सामाजिक कौशल, सामुदायिक प्रयोग, आत्म-निदेश,
कार्यात्मक शैक्षिक कौशल, स्वास्थ्य तथा सुरक्षा।
(iii) इस तरह की मानसिक दुर्बलता की शुरूआत अर्थात् इसके लक्षण 18 साल की आयु के
पहले ही प्रारंभ हो जाता हैं। स्वभावत: तब इस श्रेणी में उन लोगों को नहीं रखा जाता है
जिनमें मानसिक दुर्बलता के लक्षण 18 साल की आयु के बाद किसी विशेष कारण जैसे
मस्तिष्क क्षति (brain injury) या रोग से हुआ होता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें